नागर विमानन मंत्री के० राममोहन नायडू ने कहा है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच दो लाख 19 हजार से अधिक लोग भारत आये हैं। राज्यसभा में पूरक प्रश्न के उत्तर में श्री नायडू ने कहा कि उड़ानों का सुरक्षित संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है और जब-जब हवाई क्षेत्र उपलब्ध हुआ तब-तब उड़ानें संचालित की गईं।
उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीय विमानन कंपनियों ने चार हजार 300 से अधिक उड़ानें और विदेशी विमानन कंपनियों ने 11 हजार से अधिक उड़ानें रद्द कीं।