मार्च 1, 2026 11:25 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में भारतीय दूतावासों ने नागरिकों से जारी परामर्शों का सख्ती से पालन करने की अपील की

पश्चिम एशिया में भारतीय दूतावासों ने भारतीय नागरिकों से क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए जारी सलाहों का पालन करने का आग्रह किया है। इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने देश में अस्थायी रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों से अपनी पिछली सलाह का पालन करने और समय पर सहायता और संचार की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करने का अनुरोध किया है।

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि वह स्थिति से प्रभावित भारतीय समुदाय, जिसमें पर्यटक, अल्पकालिक व्यावसायिक आगंतुक और मीडियाकर्मी शामिल हैं, के साथ लगातार संपर्क में है। आपात स्थिति में, वे 24×7 हेल्पलाइन +972-54-7520711 और +972-54-2428378 पर संपर्क कर सकते हैं ईमेल के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।

   

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारतीयों से अनावश्यक आवाजाही से बचने, यथासंभव घर के अंदर रहने, स्थिति की जानकारी रखने के लिए समाचारों पर कड़ी नज़र रखने और दूतावास से आगे के मार्गदर्शन की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया गया है। दूतावास ने अपने आपातकालीन संपर्क नंबरों को दोहराया है, जो है- +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359।

   

अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने का आग्रह किया है। भारतीयों को यूएई अधिकारियों और दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। आपातकालीन स्थिति में, टोल-फ्री नंबर 800-46342 पर संपर्क और व्हाट्सएप पर +971543090571 पर मैसेज भेजा जा सकता है या pbsk.dubai@mea.gov.in और ca.abudhabi@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।

   

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 00-966-11-4884697, 00-966-542126748 और टोल-फ्री नंबर 800 247 1234 जारी किया है।

   

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने कतर में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और आधिकारिक सलाहों का पालन करने की सलाह दी है। दूतावास ने समुदाय से दूतावास और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी अपडेट पर नजर रखने, आपातकालीन अलर्ट का पालन करने, सैन्य स्थलों के आसपास से दूर रहने और जब तक बेहद जरूरी न हो, घर के अंदर रहने का आग्रह किया है। दूतावास के हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 और ईमेल cons.doha@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

   

दमिश्क स्थित भारतीय दूतावास ने सीरिया में मौजूद भारतीय नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने का आग्रह किया है। भारतीयों को सीरियाई अधिकारियों और दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। आपातकालीन स्थिति में, फोन +963-993385973 और ईमेल eoidamascus.gov.in या cons.damascus@mea.gov.in पर संपर्क की सलाह दी है।

   

बगदाद स्थित भारतीय दूतावास ने इराक में मौजूद भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें इराकी अधिकारियों और दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। आपातकालीन स्थिति में, वे +964 771 651 1185 (अंग्रेजी और हिंदी) और +964 770444 4899 (अरबी) पर संपर्क कर सकते हैं या eoibaghdad.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं या cons.baghdad@mea.gov.in, cons1.baghdad@mea.gov.in और pol.baghdad@mea.gov.in ईमेल के जरिेए संपर्क कर सकते हैं।

   

रामल्लाह स्थित भारतीय प्रतिनिधि कार्यालय ने फ़िलिस्तीन में रहने वाले भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय स्तर पर सलाह दी गई सुरक्षा और आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करने तथा अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को हर समय सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है। उनसे सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने और समाचारों तथा कुवैती सरकार की आधिकारिक घोषणाओं पर नज़र रखने का आग्रह किया गया है। आपातकालीन स्थिति में, community.kuwait@mea.gov.in पर ईमेल और हेल्पलाइन नंबर +96565501946 पर कॉल की सलाह दी गई है।

   

बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और दूतावास तथा स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। बहरीन के लिए हेल्पलाइन नंबर 00973-39418071 है।

   

जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों और पर्यटकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सलाहों का सावधानीपूर्वक पालन करने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति में, वे दूतावास से 00962-770 422 276 पर संपर्क कर सकते हैं।