विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान – ए.एन.आर.एफ की स्थापना को एक अनूठा प्रयोग बताया है, जिससे देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने आज नई दिल्ली में संस्थान के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह संस्थान विश्व के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों से बेहतर है।
श्री सिंह ने इसमें पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणाली और अन्य ऐसे संगठनों के गुण तथा समावेशी विशेषताएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ए.एन.आर.एफ में विभिन्न विज्ञान, संस्कृति, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और अन्य विज्ञान क्षेत्रों के प्रतिनिधि हैं। श्री सिंह ने कहा कि यह विज्ञान, अनुसंधान, नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और प्रौद्योगिकी-संचालित आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा।