भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर दिल्ली सरकार ने कल एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रोफेसर मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने आज दिन में प्रोफेसर मल्होत्रा के घर जाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
प्रोफेसर मल्होत्रा दिल्ली के प्रथम मुख्य कार्यकारी पार्षद और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष थे। दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन की नींव को मजबूत किया था।