फ़रवरी 9, 2026 7:17 अपराह्न

printer

प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड के कार्य के कारण यातायात परिवर्तन लागू रहेगा

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया है कि प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड के कार्य के कारण आज से एक सप्ताह तक आंशिक सड़क बंदी और यातायात परिवर्तन लागू रहेगा। इस अवधि में संबंधित मार्ग पर यातायात की गति धीमी रहने की संभावना है। नजफगढ़ रोड और आउटर रिंग रोड से सी-2बी जनकपुरी की ओर आने वाले वाहन पंखा रोड, जेल रोड या धर्म मार्ग से लाल साईं मार्ग होकर जा सकते हैं। वहीं पंखा रोड से जनकपुरी जिला केंद्र की ओर जाने वाले वाहन लाल साईं मार्ग से जेल रोड अथवा धर्म मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से योजना बनाने की सलाह दी है।

वहीं, यातायात पुलिस ने एक दूसरे परामर्श में बताया है कि मयापुरी और नारायणा फ्लाईओवर के बीच एक हाइड्रा क्रेन खराब होने के कारण राजा गार्डन से नारायणा की ओर जाने वाली कैरिजवे पर यातायात प्रभावित है। इस कारण से इस मार्ग पर धीमी गति और जाम की स्थिति बन सकती है। यातायात पुलिस ने पंजाबी बाग से राजा गार्डन, मयापुरी, नारायणा, दिल्ली कैंट और धौला कुआं की ओर जाने वाले यात्रियों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी है। यात्री वैकल्पिक मार्ग के रूप में पंजाबी बाग फ्लाईओवर से भारत दर्शन पार्क की ओर बाएं मुड़कर करमपुरा फ्लाईओवर-शादीपुर-पटेल नगर-वंदे मातरम् मार्ग होते हुए धौला कुआं जा सकते हैं।