अगस्त 9, 2025 10:35 अपराह्न

printer

प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन के दूरदर्शितापूर्ण कार्यों ने भारत का भाग्य बदल दिया: वेंकैया नायडू

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत में हरित क्रांति का नेतृत्व करने के लिए देश एम.एस. स्वामीनाथन के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। आज नई दिल्ली में ‘एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए श्री नायडू ने कहा कि प्रोफेसर स्वामीनाथन एक योजनाकार, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और सबसे बढ़कर एक मानवतावादी थे।

 

श्री नायडू ने कहा कि उनके दूरदर्शितापूर्ण कार्यों ने भारत का भाग्य बदल दिया। उन्होंने बताया कि जब देश खाद्यान्न की भारी कमी से जूझ रहा था तो उस समय भारतीय आनुवंशिकीविद् ने हरित क्रांति की वैज्ञानिक आधारशिला रखी। इस बड़ी सफलता ने भारत का आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना सुनिश्चित किया। श्री नायडू ने प्रोफेसर स्वामीनाथन के इस विश्वास का भी स्‍मरण किया कि खाद्य सुरक्षा का अर्थ केवल कैलोरी नहीं है, बल्कि इसका संबंध पोषण और कल्याण से है।