मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 11, 2024 5:15 अपराह्न

printer

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को किया संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकारों ने देश में जनजातीय समुदायों की रक्षा के लिए एससी-एसटी उप-योजना, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, पेसा अधिनियम, पंचायती राज अधिनियम, वन अधिकार अधिनियम और मनरेगा को लागू किया है। आज उत्तरी महाराष्ट्र के जनजातीय बहुल नंदुरबार जिले में एक रैली में उन्होंने मणिपुर हिंसा पर एनडीए सरकार के रवैए की आलोचना की। सुश्री प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हाथरस जैसी शर्मनाक घटनाओं और पदक विजेता महिला पहलवानों की मांग पर चुप्पी साधे रही है।