अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आज रोड-शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये देश सत्य की पूजा करता है, सत्ता की नहीं। प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि श्री मोदी सत्ता की पूजा करते हैं, सत्य की नहीं।
श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कर्नाटक प्रचार। भारतीय जनता पार्टी चुनावी बॉण्ड लेकर आई थी और वह बॉण्ड खरीदने वालों की सूची गुप्त रखना चाहती थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इनके नाम बताने का आदेश दिया और भाजपा का रहस्य खुल गया।
श्रीमती गांधी ने ये भी दावा किया कि मोदी सरकार के शासन काल में सहारनपुर में लकड़ी का व्यापार ठप्प हो गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद को भारी अन्तर से विजयी बनाएं। सहारनपुर में 19 अप्रैल को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।