दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में अमेरिकी दूतावास के बाहर आज लोगों के एक समूह ने वेनेजुएला में अमरीकी हस्तक्षेप और पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दक्षिण अफ्रीकी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने किया जो अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है।
इस पार्टी ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के कार्यों की निंदा की है और मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग की है। प्रदर्शनकारी प्रिटोरिया में अमेरिकी दूतावास के बाहर ट्रम्प प्रशासन की निंदा करने और वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जा करने के अमरीकी इरादों का आरोप लगाने वाले बैनर लेकर जमा हुए।
यह प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा मादुरो की गिरफ्तारी की निंदा और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग के बाद हुआ है।