चेक गणराज्य में प्राग मास्टर्स शतरंज के दूसरे दौर में, भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को मात दी। इससे पहले, चिदंबरम ने पहले दौर के मैच में चेक ग्रैंडमास्टर गुयेन थाई दाई वान के खिलाफ अपने पहली जीत दर्ज की थी।
दूसरे दौर के एक अन्य मैच में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने तुर्किए के गुरेल एडिज के खिलाफ लगातार दूसरा ड्रॉ खेला।
सात राउंड शेष रहते, चिदंबरम और अमरीका के सैम शैंकलैंड दो मैच में 1 दशमलव पांच अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद गिरी, ले, दाई वान, डेविड, कीमर और प्रज्ञानानंद हैं।
उधर, चैलेंजर्स वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख ने चेक गणराज्य की रिचर्ड स्टालमैक को हरा दिया है।