सितम्बर 29, 2024 5:35 अपराह्न

printer

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध: डॉ धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है और इस उद्देश्य की पूर्ति में राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट.अप योजना महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। डॉण् शांडिल आज सोलन की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉण् शांडिल ने कहा कि भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने और जन.जन को ज़हर मुक्त अन्न उपलब्ध करवाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट.अप योजना के तहत प्रथम चरण में 36 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले से प्राकृतिक खेती कर रहे किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राकृतिक खेती के उत्पाद को बेहतर मूल्य दिलवाने के लिए 10 नए किसान उत्पादक संगठन गठित किए जाएंगे। इस वर्ष इस कार्य पर 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि प्राकृतिक खेती अपनाएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का आधार स्तम्भ है और प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले अनेक मेलेए उत्सव एवं त्यौहार किसानों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें और अपनी संस्कृति तथा परम्पराओं की रक्षा के लिए कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि युवाओं को पौधरोपणए जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर ष्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओष् कार्यक्रम के तहत 05 बच्चियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर ष्एक पेड़ माँ के नामष् कार्यक्रम के तहत पौधा भी रोपित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने एम्बुलैंस मार्ग पाज्जो को पक्का करने के लिए 03 लाख रुपएए ग्राम पंचायत नौणी में सामुदायिक परिसर के निर्माण के लिए 05 लाख रुपएए सरावन सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत नौणी में सीण्सीण्टीण्वीण् कैमरे लगाने के लिए 02 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने मेला समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने पाज्जो.गडोग सड़क तथा शील.धारों की धार सड़क को नाबार्ड योजना में सम्मिलित करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने महालाना.नौणी मार्ग को आवश्यकतानुसार निर्मित करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने इस अवसर पर कबड्डी के विजेताओं को सम्मानित किया और दंगल का आनन्द उठाया। खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुरए ज़िला परिषद सदस्य मनोज वर्माए ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचलीए ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंद रामए ग्राम पंचायत नौणी के पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुरए मेला समिति के प्रधान जोगिन्द्र सिंह एवं सदस्यए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश ठाकुरए बीडीसी सदस्य अनीताए उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्यए कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् अमित रंजनए कार्यकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।