जनवरी 23, 2025 12:41 अपराह्न

printer

प्रसिद्ध स्‍वाधीनता सेनानी वीर सुरेंद्र साई की जयंती पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज प्रसिद्ध स्‍वाधीनता सेनानी वीर सुरेंद्र साई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने कहा कि उन्‍होंने जीवनभर विदेशी शासन के विरूद्ध लड़ाई के माध्‍यम से असीम साहस, वीरता और त्‍याग का उदाहरण प्रस्‍तुत किया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि स्‍वाधीनता सेनानी वीर सुरेंद्र साई का साहस, संघर्ष और समर्पण देश के लोगों को सदैव याद रहेगा।