अप्रैल 16, 2024 8:17 पूर्वाह्न

printer

प्रसिद्ध संगीतकार के. जी. जयन का कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में निधन हुआ       

प्रसिद्ध संगीतकार केजीजयन का आज सुबह कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाने वाले, जयन ने एक हजार से अधिक गीतों की रचना की और कुछ मलयालम और तमिल फिल्मों के संगीत निर्देशक रहे हैं। वह अपने जुड़वां भाई दिवंगत के.जी. विजयन के साथ दक्षिण भारतीय संगीत की दुनिया में जया-विजया भाइयों के नाम से जाने जाते थे।

पद्मश्री से सम्मानित जयन को केरल संगीत अकादमी और हरिवरासनम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। मलयालम अभिनेता मनोज के जयन उनके छोटे बेटे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला