मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 16, 2025 2:00 अपराह्न

printer

प्रसार भारती को वर्ष 2024 में हॉकी के प्रसारण और संवर्धन में योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्‍कार से किया गया सम्‍मानित

नई दिल्‍ली में कल हॉकी इंडिया के सातवें वार्षिक पुरस्‍कारों में प्रसार भारती को वर्ष 2024 में हॉकी के प्रसारण और संवर्धन में अमूल्‍य योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

 

समारोह में पचास वर्ष पहले 15 मार्च को ही कुआलालम्पुर में भारत को एकमात्र विश्व कप जिताने वाली अजितपाल सिंह के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को पचास लाख रूपये नकद राशि के साथ ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।

     

 

पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया और महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया।

 

पिछले वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी से संन्‍यास लेने वाले पुरूष हॉकी टीम के भूतपूर्व गोलकीपर पी आर श्रीजेश को 2024 में अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ का सर्वश्रेष्‍ठ गोलकीपर का पुरस्‍कार जीतने पर सम्‍मानित किया गया।    हॉकी इंडिया की तमिलनाडु इकाई को तमिलनाडु स्‍कूल हॉकी लीग शुरू करने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ इकाई का पुरस्‍कार दिया गया।

   

 

इस वर्ष हॉकी इंडिया भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने और 1975 में ऐति‍हासिक विश्‍व कप जीत की स्‍वर्ण जयंती मना रहा है। हॉकी इंडिया पुरस्‍कारों के इतिहास में इस बार रिकॉर्ड 12 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला