मई 11, 2024 7:29 अपराह्न

printer

प्रशासन प्रदेश में अधिक मतदान करने के लिए विभिन्न स्तर पर चला रहा है जागरुकता अभियान

लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान करने के लिए प्रशासन विभिन्न स्तर पर जागरुकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सात मई को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक मैं भी इलेक्शन एंबेसडर अभियान पर सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया जाएगा। इसमें राज्य के सभी स्कूल व कॉलेज के बच्चे, इंफ्लुएंसर, सेलेब्रिटी भाग लेंगे। यह बातें आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ ऑनलाइन बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के महापर्व को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपने कार्यों के डिजिटल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अवश्य अपलोड करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला