प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग आज जम्मू में एक दिवसीय राष्ट्रीय शासन सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित 2023 और 2024 की पहलों और देश भर के अभिनव जिला शासन मॉडलों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक विशेष सत्र में जम्मू-कश्मीर की सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला जाएगा, जिनमें कुलगाम के शासन नवाचार, रामबन की ई-सुविधा पहल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा आरएफआईडी-सक्षम यात्रा प्रबंधन शामिल हैं। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
News On AIR | मार्च 3, 2026 10:45 पूर्वाह्न
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग जम्मू में एक दिवसीय राष्ट्रीय शासन सम्मेलन का कर रहा है आयोजन