प्रशांत महासागर में आज 6 दशमलव शून्य रिक्टर पैमाने की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भारत के भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर पृथ्वी की सतह से 130 किलोमीटर अंदर भूकंप आया। विभाग के अनुसार, इंडोनेशिया में भी झटके महसूस किए गए, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
News On AIR | मार्च 8, 2026 7:45 अपराह्न
प्रशांत महासागर में 6.0 तीव्रता का भूकंप