मई 2, 2024 9:27 अपराह्न

printer

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नेे बड़गाई अंचल के 8 एकड़ 46 डिसमिल जमीन घोटाला मामले में शामिल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के बाद अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, अंतु तिर्की समेत कुल आठ लोगों की हिरासत अवधि आठ मई से सोलह मई तक के लिए बढ़ा दी। अगली पेशी 16 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला