प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि आम आदमी पार्टी को कथित आबकारी नीति घोटाले में आरोपी बनाया जाएगा।

 

प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि आम आदमी पार्टी को कथित आबकारी नीति घोटाले में आरोपी बनाया जाएगा। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह बात पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की इस मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। निदेशालय ने बताया कि मामले में जल्द ही एक पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

इस बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने भारत राष्‍ट्र समिति की नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत सोमवार तक बढ़ा दी है।