जुलाई 4, 2025 11:48 पूर्वाह्न

printer

प्रवर्तन निदेशालय झारखंड के हजारीबाग और रांची में 8 स्‍थानों पर तलाशी अभियान जारी

प्रवर्तन निदेशालय झारखंड के हजारीबाग और रांची में आठ स्‍थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। यह अभियान झारखंड के पूर्व मंत्री योगेन्‍द्र साओ और उनके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन मामले में चलाया जा रहा है। धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज यह मामला जबरन वसूली, अवैध रेत खनन और भूमि हड़पने जैसी आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से बड़ी मात्रा में आय अर्जित करने से संबंधित है।