मार्च 11, 2026 7:40 अपराह्न

printer

प्रवर्तन निदेशालय की चंडीगढ़, गुरुग्राम और मोहाली में 19 ठिकानों पर तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय चंडीगढ़, गुरुग्राम और मोहाली में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में हुए एक बड़े घोटाले के सिलसिले में 19 परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। एजेंसी ने बताया कि ये तलाशी अभियान हरियाणा सरकार के खातों से लगभग 590 करोड़ रुपये के कथित गबन से जुड़े मामले का है। निदेशालय के अनुसार, हरियाणा सरकार की विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने ये धनराशि बैंक में सावधि जमा के लिए जमा की थी। हालांकि, सावधि जमा में रखने के बजाय, यह धनराशि कथित तौर पर निजी उपयोग के लिए स्‍थानांतरित कर दी गई।