फ़रवरी 14, 2026 10:38 अपराह्न

printer

प्रल्हाद जोशी: भारत–अमेरिका व्यापार समझौता वस्त्र उद्योग के लिए नया अध्याय खोलेगा

केंद्रीय उपभोक्ता कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज कहा कि भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौता भारत के वस्त्र उद्योग के विकास का एक नया अध्याय खोलेगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री जोशी ने कहा कि इस व्यापार समझौते से 113 दशमलव सात-छह अरब डॉलर के अमरीकी बाज़ार तक पहुंच बढ़ेगी और शुल्‍क में भारी कटौती के कारण निर्यात प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि इस कदम से रेडीमेड गारमेंट्स, कालीन और वस्त्र क्षेत्रों में तीव्र वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। श्री जोशी ने कहा कि श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में हासिल की गई यह उपलब्धि वैश्विक वस्त्र उद्योग में एक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत की यात्रा को और मजबूत करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला