आदिम जाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि रोल नंबर अथवा नाम में कोई विसंगति हो तो अभ्यर्थी अपना आवेदन विभाग के ई-मेल पर बारह जुलाई को शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं।
Site Admin | जुलाई 8, 2024 8:13 अपराह्न
प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित