हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान का दूसरा क्षेत्रीय कार्यक्रम मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किया जाना है। यह कार्यक्रम न्याय तक सभी की पहुंच के लिए नवोन्मेषी समाधान की रूपरेखा की तैयारी – डीआईएसएचए के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय संविधान को अपनाने और भारत को एक गणतंत्र बनाने की 75वीं वर्षगांठ की याद में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य संविधान के प्रति समझ को बढ़ावा देना और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हमारा संविधान, हमारा सम्मान पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। यह पोर्टल नागरिकों को संविधान और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सुलभ सूचना उपलब्ध कराते हुए ज्ञान कोष के रूप में काम करेगा। विधि और न्याय मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान के साथ सबको न्याय हर घर न्याय, नव भारत नव संकल्प और विधि जागृति अभियान भी आयोजित किये जाएंगे।