प्रयागराज के महाकुंभ में मकर संक्रांति अमृत स्नान के दौरान आज दोपहर 12 बजे तक एक करोड़ 60 लाख से ज़्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई है। अनुष्ठान सुचारू रूप से चल रहे हैं।
लाखों श्रद्धालु और संत अमृत स्नान में शामिल हो रहे हैं। पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए। परंपरा को कायम रखते हुए उन्होंने दान-पुण्य भी किय। सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया।
कल पौष पूर्णिमा पर दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भव्य समागम में एक करोड़ पचास लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा।