जनवरी 13, 2026 5:10 अपराह्न

printer

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सशक्त और सुरक्षित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सशक्त और सुरक्षित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने ने युवाओं से राष्ट्रवाद की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने और उद्देश्य को निर्धारित करने का आह्वान किया।

सशस्त्र बलों की भूमिका को रेखांकित करते हुए जनरल चौहान ने भारतीय सशस्त्र बलों को सबसे अधिक सम्मानित और गौरवपूर्ण पेशों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनकर राष्ट्र की सेवा करना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि कर्तव्य और बलिदान के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता है।