फ़रवरी 2, 2026 1:23 अपराह्न

printer

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष के नेतृत्व में रक्षा प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आर्मेनिया पहुंचा

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में एक रक्षा प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आर्मेनिया पहुंचा। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना है। यह साझा सामरिक हितों को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आर्मेनिया में भारत की राजदूत नीलाक्षी साहा सिन्हा और आर्मेनिया गणराज्य के सशस्त्र बलों के उप प्रमुख तैमूर शाहनाज़र्यान  ने कल येरेवन पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।