प्रमुख घरेलू बाजार सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी आज लगभग दशमलव चार प्रतिशत की गिरावट पर बंद हुए। बाजार तेजी के साथ खुले लेकिन उतार-चढाव भरे सत्र के आखिरी घंटे में दिन के उच्चतम स्तरों से नीचे आ गए। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 331 अंकों की गिरावट से 84 हजार 901 पर बंद हुआ। और निफ्टी 109 अंकों के नुकसान से 25 हजार 960 पर दर्ज हुआ।
विस्तारित बाजार की बात करें तो यहां भी गिरावट का ही रुख था। बंबई शेयर बाजार का मिड कैप सूचकांक करीब दशमलव तीन प्रतिशत की गिरावट में रहा। और स्मॉल कैप सूचकांक में दशमलव आठ प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज हुई।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों से 22 के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का शेयर तीन प्रतिशत लुढ़क गया, टाटा स्टील के शेयर में एक दशमलव छह प्रतिशत की और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा का शेयर लगभग एक दशमलव छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में टेक महिन्द्रा के शयर में दो दशमलव चार प्रतिशत से अधिक उछाल आया, एशियन पेंट्स के शेयर में लगभग आधा प्रतिशत और एच.सी.एल टेक में दशमलव तीन प्रतिशत से अधिक बढ़त दर्ज हुई।