फ़रवरी 28, 2026 1:44 अपराह्न

printer

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र विकसित भारत 2047 मिशन में मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र विकसित भारत 2047 मिशन में एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा।

नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह में प्रोफेसर सूद ने कहा कि यह दिन देश को आगे बढ़ाने वाली भावना का सम्मान करता है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में देश में महिला रोजगार लगभग दोगुना हो गया है।

प्रोफेसर सूद ने महिलाओं की वैज्ञानिक शिक्षा में योगदान देने वाली विज्ञान ज्योति जैसी योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में स्नातक होने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।

इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय है विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना। यह विषय वैज्ञानिक प्रगति को देश के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य से जोड़ता है और महिला शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों की भूमिका को मान्यता देता है।

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला