प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से आज रामगढ़ जिले में पीआईबी रांची की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जरेडा के बीके दास और आर्य दीप्ता जेना मौजूद रहे।
पीआईबी के झारखंड प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि रूफ टॉप सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।