प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली मे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम नवरात्रि उत्सव के साथ हो रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण स्थल है जहाँ कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की संस्कृति और भावना का पोषण होता है। उन्होंने उद्घाटन अवसर को दिल्ली में पार्टी की यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया।
उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पार्षद, केंद्रीय मंत्री और हजारों पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।