प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18वें रोजगार मेले में कल वीडियो कांफ्रेंस के जरिये विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त युवाओं को 61 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। वे इस अवसर पर इन युवाओं को सम्बोधित भी करेंगे।
18वां रोजगार मेला देश में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। केन्द्र सरकार के अनेक मंत्रालयों और विभागों के लिए भर्तियां हो रही हैं। नई भर्ती के लिए देशभर से चुने गए युवा गृह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्त सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों में नियुक्त किये जाएंगे। रोजगार मेला एक प्रमुख सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य रोजगार सृजन करना है। देशभर में रोजगार मेला के माध्यम से अब तक 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।