मार्च 15, 2026 8:33 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से माई भारत बजट क्‍वेस्‍ट के विजेताओं से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ प्रतियोगिता के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट पर चर्चा करने और विकसित भारत के निर्माण पर अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहन देना है।

इस कार्यक्रम का लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को सहभागी शासन और आर्थिक नियोजन से जोड़ना है। इसके साथ ही, ये पहल नीति निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका को मजबूत करना और 2047 तक आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण में योगदान भी देगी। ‘माई भारत बजट प्रतियोगिता 2026’ में 12 लाख से अधिक युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया और 47 हजार निबंध जमा किए गए। केंद्रीय बजट 2026 व्यापक रूप से युवा शक्ति-प्रेरित बजट माना जा रहा है।

बजट शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, नवाचार और भविष्य के लिए तैयार विकास के अवसरों में निवेश के माध्यम से देश के युवाओं को सशक्त बनाने पर विशेष बल देता है। इस संदर्भ में, माय भारत प्लेटफॉर्म पर आयोजित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 एक अनूठी पहल के रूप में उभरी है।