प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह प्रदर्शनी भगवान बुद्ध के महान विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं और उसकी समृद्ध संस्कृति के बीच संबंध को और सुदृढ़ करने का भी एक प्रयास है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिपरहवा के प्रामाणिक अवशेष और पुरातात्विक सामग्री नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय और कोलकाता के भारतीय संग्रहालय के संग्रह में संरक्षित हैं। उन्होंने इन अवशेषों की स्वदेश वापसी के लिए काम करने वाले सभी लोगों की सराहना भी की।