जनवरी 15, 2026 3:13 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के साहस और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के साहस और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता की भावना जागृत करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सैनिकों ने सबसे कठिन परिस्थितियों में भी अपनी क्षमता साबित की है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला