सितम्बर 13, 2025 2:02 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई, भारत ने नई अंतरिम सरकार के गठन का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल का प्रधानमंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

भारत ने नेपाल में श्रीमती सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इससे नेपाल में शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। मंत्रालय ने कहा कि एक निकट पड़ोसी, एक लोकतांत्रिक देश और दीर्घकालिक विकास साझेदार के रूप में, भारत दोनों देशों के लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।