प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उनका जीवन सेवा और शिक्षा के माध्यम से समाज के परिवर्तन के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले समानता, न्याय और करुणा के सिद्धांतों के प्रति समर्पित थीं। मोदी ने यह भी कहा कि सावित्रीबाई फुले का मानना था कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त साधन है।
Site Admin | जनवरी 3, 2026 8:48 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि