प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखने का आग्रह किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ बातचीत करना ऊर्जा पूर्ण रहा। उन्होंने परीक्षार्थियों से तनाव रहित होकर परीक्षाएं देने, चुनौतियों से निपटने के व्यवहारिक तरीके अपनाने, सामन्जस्य स्थापित करने और आत्मविस्वास बढ़ाने पर जोर दिया।
श्री मोदी ने बताया कि इस वर्ष परीक्षार्थियों के साथ देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और उनके अधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग, दिल्ली में महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए।