देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। राजधानी दिल्ली में राजघाट पर बापू की समाधि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Site Admin | अक्टूबर 2, 2025 10:42 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की