फ़रवरी 10, 2026 7:00 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्‍ट्र जिला परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति गठबंधन की सफलता का स्‍वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र जिला परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन की सफलता का स्‍वागत किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि महाराष्‍ट्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग सुशासन और ऐसा गठबंधन चाहते हैं जो राज्य की गौरव शाली संस्‍कृति के अनुरूप कार्य करे। उन्‍होंने जमीनी स्‍तर पर अथक परिश्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की।