अक्टूबर 11, 2025 11:18 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख एक दूरदर्शी समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माता और आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण के आजीवन समर्थक थे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि नानाजी का जीवन समर्पण, अनुशासन और समाज सेवा का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और राष्ट्र निर्माण में नानाजी का योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।