प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को महत्व देता है।
उन्होंने कहा कि यह मित्रता सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रही है। 2024 में भारत-कैरीकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान सुश्री मोटली से हुई अपनी मुलाकात का स्मरण करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत बारबाडोस के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है।