मार्च 10, 2026 6:23 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह को बधाई दी है। टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने आगामी नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों की आपसी समृद्धि, प्रगति और कल्याण के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों से भारत और नेपाल के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला