प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर नवनिर्मित दिल्ली भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय की आधारशिला भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 9 जून, 2023 को रखी थी।
इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का हर क्षण राष्ट्र और पार्टी को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा देश के 140 करोड़ लोगों के कल्याण के बारे में सोचते हैं।
इससे पहले, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नया कार्यालय केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि ऐसे मूल्यों का केंद्र है जहाँ पार्टी की संस्कृति और भावना कार्यकर्ताओं के बीच विकसित होती है। उन्होंने इस उद्घाटन को दिल्ली में पार्टी की यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया।