फ़रवरी 8, 2026 10:37 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को संसदीय चुनावों में जीत पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी विश्‍व में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि ताकाइची के सक्षम नेतृत्व में भारत-जापान मित्रता नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।