प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया साइट पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का लेख साझा किया। इस लेख में नारी शक्ति को भारत के भविष्य का दिल बताया गया है। सुश्री अन्नपूर्णा देवी की पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे देश अमृत काल में प्रवेश कर रहा है, यह शब्द अब नारा नहीं बल्कि राष्ट्रीय मिशन बन रहा है। उन्होंने कहा कि वन-स्टॉप सेंटर से लेकर फास्ट-ट्रैक कोर्ट तक, हेल्पलाइन से लेकर सामाजिक-सुरक्षा केंद्र तक, मिशन शक्ति के तहत, सरकार महिलाओं के लिए सम्मान और अवसर सुनिश्चित कर रही है।
Site Admin | दिसम्बर 1, 2025 5:48 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का लेख सोशल मीडिया पर साझा किया