फ़रवरी 11, 2026 3:58 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में हुई भीषण गोलीबारी पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में हुई भीषण गोलीबारी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया  पोस्ट में उन्‍होंने अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने कहा कि  दुख की इस घड़ी में पूरा देश कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।