मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 25, 2024 8:26 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के रक्षित से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों से देश के युवाओं को बहुत लाभ हुआ है। आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस महीने की 23 तारीख को देशवासियों ने पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाकर चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया। पिछले साल इसी दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी भाग शिव-शक्ति बिंदु पर सफल लैंडिंग की थी।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। श्री मोदी ने स्पेसटेक स्टार्ट-अप गैलेक्सी आई की एक टीम से भी बातचीत कीजिसे आईआईटी-मद्रास के पूर्व छात्रों ने लॉन्च किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र बहुत जीवंत हो रहा है।

 

स्पेसटेक स्टार्ट-अप गैलेक्सी आई की टीम के एक सदस्य रक्षित उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले से भी हैं। प्रधानमंत्री ने रक्षित से भी बातचीत की। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला