नवम्बर 27, 2025 8:10 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह ने ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक्स 2025 में भारतीय डेफलिंपियनों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तोक्यो ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक्स 2025 में भारतीय डेफलिंपियनों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

 

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 9 स्वर्ण पदकों सहित 20 पदकों के साथ, देश के एथलीटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रत्येक एथलीट, कोच और सहयोगी स्टाफ सदस्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी शानदार सफलता खिलाड़ियों में उत्साह की नई ऊर्जा का संचार करती है।

जापान में आयोजित ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स 2025 में 9 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदकों सहित 20 पदकों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर रहा।