प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रीलंका में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं जो विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच सद्भावना को दर्शाती हैं। कोलंबो में बोहरा समुदाय ने अपनी हुसैनी मस्जिद में प्रार्थना का आयोजन किया है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य और निरंतर नेतृत्व की कामना की जा रही है। कोलंबो स्थित महाबोधि सोसाइटी में भी प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं। त्रिंकोमाली के ऐतिहासिक थिरुकोनेश्वरम मंदिर में भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी प्रकार बहु-धार्मिक पवित्र स्थल कटारगामा में भी आज धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। ये कार्यक्रम न केवल भारतीय नेता के प्रति सम्मान बल्कि भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को भी दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें श्रीलंका मित्र विभीषण की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
Site Admin | सितम्बर 17, 2025 9:02 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर श्रीलंका में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन